सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्षाबंधन कब है 11या 12 अगस्त 2022को

         इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों की द्विविधा बनी हुई है कि रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाए या 12 अगस्त 2022  को             ,इस विषय में पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को पूर्णमासी 10:00 बजे के बाद आई है अतः दिन में 10:00 बजे के बाद रक्षाबधन मनाया जा सकता है ,         और यही पूर्णमासी 12 अगस्त को सुबह 7:00 बजे तक है , यद्यपि एकमत ऐसा भी है कि जिस दिन उदया तिथि हो उस दिन की तिथि मानना ठीक है,          इस हिसाब से भी 12 अगस्त को पूर्णमासी उदया तिथि के अंतर्गत आती है अतः सुबह 7:00 बजे तक मनाया जा सकता है। यहां पर हम एक निवेदन करना चाहेंगे कि इस महत्वपूर्ण पर्व पर  हम भ्रमित ना हो,      11 तारीख के 10:00 बजे के बाद से 12 तारीख के सुबह 7:00 बजे तक जिसको जब सुविधा पड़े प्रेम पूर्वक त्योहार को मनाना चाहिए।          किसी भी तरह का भ्रम त्योहार का मजा किरकिरा कर देता है ,जैसे कोई भोजन करने बैठा हो और उससे कह दिया जाए कि हमें ऐसा लगता है कि, सब्जी...

रक्षाबंधन कब है 11या 12 अगस्त 2022को

         इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों की द्विविधा बनी हुई है कि रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाए या 12 अगस्त 2022  को 

           ,इस विषय में पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को पूर्णमासी 10:00 बजे के बाद आई है अतः दिन में 10:00 बजे के बाद रक्षाबधन मनाया जा सकता है ,

        और यही पूर्णमासी 12 अगस्त को सुबह 7:00 बजे तक है , यद्यपि एकमत ऐसा भी है कि जिस दिन उदया तिथि हो उस दिन की तिथि मानना ठीक है,

         इस हिसाब से भी 12 अगस्त को पूर्णमासी उदया तिथि के अंतर्गत आती है अतः सुबह 7:00 बजे तक मनाया जा सकता है।

यहां पर हम एक निवेदन करना चाहेंगे कि इस महत्वपूर्ण पर्व पर  हम भ्रमित ना हो,

     11 तारीख के 10:00 बजे के बाद से 12 तारीख के सुबह 7:00 बजे तक जिसको जब सुविधा पड़े प्रेम पूर्वक त्योहार को मनाना चाहिए।

         किसी भी तरह का भ्रम त्योहार का मजा किरकिरा कर देता है ,जैसे कोई भोजन करने बैठा हो और उससे कह दिया जाए कि हमें ऐसा लगता है कि, सब्जी में मक्खी गिर गई थी, 

              अब आप सोचिए क्या वह व्यक्ति उस भोजन को करेगा?

        और करेगा  भी तो किस मानसिकता के साथ, इसलिए हमें कभी भी भ्रम में रह करके उत्सव नहीं मनाना चाहिए ।

सभी के लिए रक्षाबंधन शुभ हो इस मंगल कामना के साथ                    जय श्री राधे जय श्री कृष्ण 

   

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेरणा के पल (2 ) आचार्य दिव्यांग भूषण बादल

          प्रेरणा के पल     (2 )                                    भयंकर अग्नि कांड  में भी     " बाबू जी का  संतुलन "   बात उन दिनों की है जब हम अपनी जन्मभूमि ग्राम घाट कोटरा (झांसी) मैं रहते थे उस समय मेरी उम्र लगभग 12 वर्ष या 13 वर्ष की होगी हमारी खेती बटाई पर होती थी, गांव के ही एक ठाकुर साहब बटाई पर लिए थे। गेहूं की फसल खलिहान में आ गई थी, इस समय गेहूं के लिए थ्रेशर का चलन शुरू हुआ था , हमारे बहुत करीबी रिश्तेदार ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और थ्रेसर भी, उस ट्रेक्टर में साइलेंसर का मुंह ऊपर की ओर ना होकर नीचे की ओर था, गर्मी का समय था, थ्रेसिंग हो रही थी, अचानक साइलेंसर से एक चिंगारी निकली और पास में रखी गेहूं की फसल में छू गई... फिर क्या था 10 मिनट में बड़े भारी खलिहान में आग लग गई! ट्रैक्टर को भी नहीं बचा पाए पूरा खलिहान जल गया, और ट्रैक्टर भी जल गया, मेरी अम्मा जी उस समय खलिहान म...
                                        श्री राधाकृष्ण जी की करुणा                 | |    भगवान राधा कृष्ण ने स्वयं का बिस्तर लगाने की प्रेरणा दी | | यह बड़ी आश्चर्यजनक और सत्य घटना हम आपसे शेयर कर रहे हैं, लगभग 5 वर्ष पहले हम श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह करके लौटे, बहुत थके हुए थे आकर के सीधे लेट गए, और छोटे बेटे से कहा कि भगवान जी को उनके सिंहासन में बिठा देना । भगवान श्री राधा कृष्ण को हम अपनी हर कथा में ले जाते हैं, और यात्रा में उन्हें छोटी सी टोकरी में लेटा के ले जाते ., सो छोटे बेटे ने भगवान जी को टोकरी में से निकालकर सिंहासन में बिठाने का प्रयास किया , आपने देखा होगा भगवान जी की मूर्ति जो लगभग नों या दस इंच की होती है, उसके बिठाने के लिए एक चौकोर पीतल की चौकी होती है, जिसमें उनको पधराया जाता है , बालक परेशान हो गया जिन चौकियों में श्री राधा कृष्ण जी रोज विराजमान होते थे आज उन्हीं चौकियों में ...
                                                              प्रेरणा के पल   (6 ) चोर पर भी कृपा धन्यवाद बाबू जी  | |                             हमारा गांव मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर है, बीच में नदी है                  इस पार यूपी        और...                उस पार एमपी गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर एमपी का गांव है,  छाती पहाड़ी ,जहां पर बाबूजी प्रतिदिन पढ़ाने जाते थे। हम लोग उस समय छोटे-छोटे थे, उनका कोई सहयोगी नहीं था , इसलिए खेती बटाई पर होती थी ,  स्कूल करनेके बाद कभी-कभी बाबूजी खेतों पर भी जाते थे ।                                    ...