इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों की द्विविधा बनी हुई है कि रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाए या 12 अगस्त 2022 को ,इस विषय में पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को पूर्णमासी 10:00 बजे के बाद आई है अतः दिन में 10:00 बजे के बाद रक्षाबधन मनाया जा सकता है , और यही पूर्णमासी 12 अगस्त को सुबह 7:00 बजे तक है , यद्यपि एकमत ऐसा भी है कि जिस दिन उदया तिथि हो उस दिन की तिथि मानना ठीक है, इस हिसाब से भी 12 अगस्त को पूर्णमासी उदया तिथि के अंतर्गत आती है अतः सुबह 7:00 बजे तक मनाया जा सकता है। यहां पर हम एक निवेदन करना चाहेंगे कि इस महत्वपूर्ण पर्व पर हम भ्रमित ना हो, 11 तारीख के 10:00 बजे के बाद से 12 तारीख के सुबह 7:00 बजे तक जिसको जब सुविधा पड़े प्रेम पूर्वक त्योहार को मनाना चाहिए। किसी भी तरह का भ्रम त्योहार का मजा किरकिरा कर देता है ,जैसे कोई भोजन करने बैठा हो और उससे कह दिया जाए कि हमें ऐसा लगता है कि, सब्जी...
प्रेरणा के पल (2 ) भयंकर अग्नि कांड में भी " बाबू जी का संतुलन " बात उन दिनों की है जब हम अपनी जन्मभूमि ग्राम घाट कोटरा (झांसी) मैं रहते थे उस समय मेरी उम्र लगभग 12 वर्ष या 13 वर्ष की होगी हमारी खेती बटाई पर होती थी, गांव के ही एक ठाकुर साहब बटाई पर लिए थे। गेहूं की फसल खलिहान में आ गई थी, इस समय गेहूं के लिए थ्रेशर का चलन शुरू हुआ था , हमारे बहुत करीबी रिश्तेदार ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और थ्रेसर भी, उस ट्रेक्टर में साइलेंसर का मुंह ऊपर की ओर ना होकर नीचे की ओर था, गर्मी का समय था, थ्रेसिंग हो रही थी, अचानक साइलेंसर से एक चिंगारी निकली और पास में रखी गेहूं की फसल में छू गई... फिर क्या था 10 मिनट में बड़े भारी खलिहान में आग लग गई! ट्रैक्टर को भी नहीं बचा पाए पूरा खलिहान जल गया, और ट्रैक्टर भी जल गया, मेरी अम्मा जी उस समय खलिहान म...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपके अनमोल सुझाव ,आपकी सार्थक समीक्षा ,का स्वागत है।